@ Bhayandar Railway Station

भायंदर (पश्चिम): महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस की आवाज ट्रस्ट की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भायंदर रेलवे स्टेशन पर किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष रश्मि मेहता ने किया, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई और प्रैक्टिकल डेमो के जरिए छेड़छाड़ के हालातों को दिखाया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहीं:
– ठाणे ग्रामीण महिला अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा वागल
– मीरा-भायंदर अध्यक्ष फौजिया नाइक
– उपाध्यक्ष शिल्पा भावसार

RPF से:
– पीआई परिमल वानखेडे
– पीएसआई रजनी चमनवाल
– पीएसआई रोहितास सिंह
– हेड कांस्टेबल सवित्री यादव

महाराष्ट्र सुरक्षा बल से एस.एच. चौहान एवं उनके साथियों ने भी सक्रिय सहभागिता दिखाई।
कार्यक्रम के दौरान यात्रियों को बताया गया कि अगर किसी महिला के साथ ट्रेन या प्लेटफॉर्म पर छेड़छाड़ या कोई आपात स्थिति होती है, तो वे तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 182 पर कॉल कर सकती हैं। यह नंबर 24×7 एक्टिव है और तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने वाले इस अनोखे कार्यक्रम में यात्रियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्टेशन पर मौजूद महिलाओं ने इसे सराहा और ‘पुलिस की आवाज़’ टीम की सराहना की।